बेवफाई की खौफनाक दास्तान: आशिक के चक्कर में पत्नी ने उजाड़ा हंसता-खेलता घर, मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 06 Jun, 2026 10:25 AM

wife love affair shocking incident

महानगर में रिश्तों को शर्मसार करने और धोखेबाजी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

लुधियाना (राज): महानगर में रिश्तों को शर्मसार करने और धोखेबाजी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। एक कलयुगी पत्नी ने न सिर्फ पवित्र वैवाहिक रिश्ते को कलंकित किया, बल्कि अपने ही पति के विश्वास का खून करते हुए घर में रखे लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और अपने आशिक के जाल में फंसकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने अब पुलिस के पास पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है और अपनी धोखेबाज पत्नी के खिलाफ थाना हैबोवाल की पुलिस ने अमानत में खयानत का संगीन मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पति ने  बताया कि उसे कहीं से भनक लगी थी कि उसकी पत्नी नंदनी कपूर का कमलजीत नाम के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात की सच्चाई जानने के लिए जब पीड़ित ने अपनी पत्नी नंदनी के मोबाइल पर फोन किया और इस बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और गुस्से में फोन काट दिया। पत्नी का यह बर्ताव देखकर पति के मन में शक और गहरा गया।
जब पीड़ित पति घबराया हुआ आनन-फानन में अपने घर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर पर पत्नी नंदनी मौजूद नहीं थी। जब उसने घर में मौजूद अपनी भाभी कीर्ति कपूर से पूछताछ की, तो भाभी ने बताया कि नंदनी घर से कुछ सामान समेटकर कहीं चली गई है। कुछ समय बाद नंदनी वापस तो आई, लेकिन साजिश पूरी हो चुकी थी। 

अगले दिन भाभी ने पीड़ित को एक और चौंकाने वाली बात बताई कि नंदनी घर से निकलते वक्त अपने साथ एक बड़ा लिफाफा लेकर गई थी। भाभी की बात सुनते ही पीड़ित पति को अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब पूरे परिवार ने तुरंत घर के अलमारी और लॉकर में रखे कीमती सामान की बारीकी से चेकिंग की, तो सबके होश फाख्ता हो गए। घर के भीतर से करीब 12 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी गायब थी। धोखेबाज पत्नी नंदनी ने अपने आशिक के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और पति की खून-पसीने की कमाई व जेवरात को लूटकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी नंदनी के खिलाफ अमानत में खयानत करने और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!