पत्नी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, बाद में पति ने फंदा लगाकर दी जान

Edited By Mohit,Updated: 23 May, 2020 10:12 PM

wife husband suicide case in hoshiarpur

थाना सदर के अधीन आते मोहल्ला सुखियाबाद में शनिवार देर सायं उस समय सनसनी फैल................

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सदर के अधीन आते मोहल्ला सुखियाबाद में शनिवार देर सायं उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने छत से कूदकर व पति ने बाद में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। शनिवार देर सायं तक जब लोगों ने दम्पति की दुकान का शटर खुला नहीं देखा तो मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दे दी। 

सूचना मिलते ही एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो घर की पहली मंजिल पर महिला दलजीत कौर व उपरी मंजिल पर फंदे से मृतका के पति जसवीर सिंह जैली का शव मिला। लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

PunjabKesari

संपर्क करने पर थाना सिटी में तैनात एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर तलविन्द्र सिंह ने बताया कि सुकियाबाद में दम्पति काफी समय से किरियाना कम मनियारी का दुकान चला रहे थे। दोनों ने किन हालात में आत्महत्या की है पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!