जब CM Mann ने जनता दरबार में ही स्पेशल चीफ सेक्रेटरी को लगा दिया फोन, जानें फिर क्या हुआ

Edited By Kamini,Updated: 24 Jul, 2024 07:59 PM

when cm mann called the special chief secretary in the janata darbar itself

जालंधर वेस्ट चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे। जालंधर उपचुनाव के बाद शहर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।

जालंधर : जालंधर वेस्ट चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे। जालंधर उपचुनाव के बाद शहर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने जनता का दरबार लगाकर अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इसी बीच मुख्यमंत्री की सरकार आपके द्वार में कोरोना वॉरियर्स अपनी फाइल साइन करवाने पहुंचे। इस दौरान सी.एम. मान ने कहाकि आपकी फाइल तो मैंने कल ही साइन कर की है और उन्होंने स्पैशल चीफ सेक्रेटरी को फोन लगा लिया। इस दौरान सी.एम. ने कहा कि कोरोना कॉल के समय जिन्होंने काम किया है अपनी अस्पतालों में अपनी सेवा दी है उनके जल्द ही पेपर लेकर उन्हें सरकारी नौकरी दे जाएगी। 

इस दौरान सी.एम. मान लोगों की शिकायतें सुनी और उन्हें जल्द ही हल करने के आदेश भी दिए। सी.एम. एक व्यक्ति को पास बुलाकर उनकी शिकायत सुनी। इस मौके पर जालंधर के डीसी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें वहीं सी.एम. ने कहा कि सप्ताह में 2 दिन वह यहां पर मौजूद रहेंगे तथा आज उनका यह पहला दिन था और कई सारे लोगों की समस्याएं सुनी गई हैं। इसी तरह से कल भी लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोग परेशान थे, उन्हें बार-बार चंडीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज मौके पर ही उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा लोग काफी खुश नजर आए।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!