NEET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 21 जून को चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2026 10:30 AM

under the special arrangement of the railways for neet examinees

नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 21 जून को विशेष परीक्षा स्पैशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

जालंधर (पुनीत): नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 21 जून को विशेष परीक्षा स्पैशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा अमृतसर-लुधियाना, लुधियाना-अमृतसर तथा फिरोजपुर कैंट-लुधियाना रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों के बताया कि अमृतसर-लुधियाना स्पैशल ट्रेन के दो फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 9.50 बजे रवाना होकर जालंधर सिटी स्टेशन पर सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी तथा 11 बजे लुधियाना के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 8.30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी और 8.35 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी।

इसी प्रकार लुधियाना-अमृतसर स्पैशल ट्रेन भी दो फेरे लगाएगी। यह ट्रेन लुधियाना से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर 10.30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी तथा 10.35 बजे आगे अमृतसर के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन रात 8.40 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी और 8.45 बजे लुधियाना के लिए रवाना होगी।

परीक्षा के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों के संचालन से जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में सहायता मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!