Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2026 03:13 PM

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को जालंधर सराफा
जालंधर: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना सोमवार को 1,46,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,44,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 1,35,780 रुपये से घटकर 1,34,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोमवार को 2,31,500 रुपये प्रति किलो बिक रही चांदी मंगलवार को बढ़कर 2,32,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के चलते सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों और खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जांच लेने की सलाह दी जा रही है।