Gold-Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें जारी, यहां करें चेक

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2026 03:37 PM

gold silver prices new rates released

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,000 रुपये  और 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,850 रुपये  पहुंच गया है। 

वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ताजा भाव की जानकारी जरूर ले लें।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को भी सोने के भाव टूटे हैं, जिससे यह लगातार चौथे हफ्ते नुकसान की ओर बढ़ता दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है। शुक्रवार सुबह स्पॉट गोल्ड करीब 4,022.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि अगस्त डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर करीब 4,038.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पूरे सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमतों में करीब 3.4 फीसदी की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!