पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का Yellow Alert, पढ़ें मौसम विभाग की नई चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2026 11:17 AM

punjab weather rain alert

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं के दौर के बीच मौसम

जालंधर: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं के दौर के बीच मौसम विभाग ने 15 जून को फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा सहित 8 जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

पटियाला में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बने मौसम तंत्र के कारण यह गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, हालांकि मंगलवार से मौसम में सुधार की उम्मीद है और अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने लगेगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सैल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सैल्सियस कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सैल्सियस पटियाला में रिकॉर्ड किया गया।

15 जून के बाद मौसम स्थिर रहने की संभावना 
प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, लुधियाना का 36.2 डिग्री, पठानकोट का 35.7 डिग्री तथा रूपनगर का 34.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 15 जून के बाद मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!