सप्ताह भर साफ रहेगा मौसम, पंजाब के सैंकड़ों गावों में कम होगा जलभराव
Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2019 11:18 AM

भारी बारिश के चलते पंजाब के विभिन्न इलाकों में मची तबाही के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है।
जालंधरः भारी बारिश के चलते पंजाब के विभिन्न इलाकों में मची तबाही के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अब सप्ताह भर मौसम साफ रहेगा। बीच में हल्की बारिश की बौछारें हो सकती हैं। सोमवार को डैम के सभी गेट खोलने पर पंजाब के सैकड़ों गांव बाढ़ की जद में आ गए थे। हालांकि मंगलवार को मौसम के साफ होने पर इन गावों में जलभराव अब कम होने लगा है।
आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे तक भाखड़ा डैम में पानी की आमद एक लाख 30 हजार 973 क्यूसेक दर्ज की गई। इससे जलस्तर 1681.08 फुट तक जा पहुंचा था। डैम में पानी के लैवल का 1682 फुट तक मेनटेन किया जा सकता है। फ्लड गेटों के माध्यम से 19000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जबकि बीते दिन डैम में पानी का स्तर बढ़ने पर 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया जिससे ग्रामीण हल्कों में स्थिति और नाजुक हो गई।


Related Story

पंजाब में करवट लेगा मौसम, जालंधर सहित 16 जिलों में आज बारिश के आसार

पंजाब के इन इलाकों में Powercut, 5 घंटे बिजली रहेगी गुल

हंगामे भरी रही नगर निगम की बैठक, विपक्ष ने घोटालों की जांच न होने पर High Court जाने की दी चेतावनी

Punjab : एक सप्ताह में दूसरी बार चली गोली, नाबालिग जख्मीं, दहशत का माहौल

पंजाब में नए राशन कार्डों को लेकर जरूरी अपडेट, आवेदकों को तुरंत करना होगा काम

पंजाब में एक बार फिर होगा बसों का चक्का जाम, सफर करने से पहले जरूर पढ़ ले खबर

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

सुनील जाखड़ का CM मान पर निशाना, बोले- ‘पंजाब की जवानी नशे से हो रही बर्बाद’

पंजाब में घट रही बच्चों की संख्या, छोटे परिवार का बढ़ा चलन... सामने आए हैरानीजनक आंकड़े

पंजाब में करोड़ों रुपए के अंतरराष्ट्रीय मूल्य की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, जांच कर रही पुलिस