Weather Update: पंजाब में कहर बरपा रही गर्म हवा,  मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 14 Apr, 2022 09:54 AM

weather forecast

पंजाब  में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

लुधियाना(सलूजा): पंजाब  में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दरअसल, राजस्थान से पंजाब में तेज गति से पहुंच रही गर्म हवाओं की वजह से लुधियाना में  लू का कहर बरकरार है। गर्मी के कहर के हालात ये हैं कि आप दोपहर के समय कुछ मिनट के लिए भी घर से बाहर नहीं निकल सकते।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज लुधियाना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग  के अनुसार कई जिलों में आंधी भी आ सकती है। हिमाचल के साथ लगते जिलों में बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना है। कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बादल, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी। 14 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और लू से भी राहत रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!