हथियार तस्कर सूरज की FB से मिली हथियार खरीदने वालों की तस्वीरें, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 22 Sep, 2020 02:30 PM

weapon smugller suraj investigate

हथियार तस्कर सूरज के फेसबुक अकाउंट में से हथियार खरीदने वाले नौजवानों की तस्वीरें मिलीं हैं।

जालंधर: हथियार तस्कर सूरज के फेसबुक अकाउंट में से हथियार खरीदने वाले नौजवानों की तस्वीरें मिलीं हैं। पुलिस उक्त तस्वीरों के अलावा मिले और इनपुट्स की जांच में जुट गई है। पुलिस अब हथियार खरीदने वाले नौजवानों का पता लगाने में जुटी हुई है, जिसके बाद उन्हें भी जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। सोमवार को सूरज कुमार का रिमांड खत्म होने पर सी.आई.ए. स्टाफ -1 की टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दूसरी तरफ़ गोली लगने से ज़ख़्मी हुए अभिनव को पुलिस जल्द गिरफ़्तार कर सकती है। वह अभी सिविल अस्पताल में दाख़िल है, उसे सूरज ने ही गोली मारी थी क्योंकि उसे शक था कि अभिनव उसकी बहन पर गंदी नज़र रखता था। सी.आई. ए. स्टाफ के इंचार्ज हरमिन्दर सिंह सैनी ने कहा कि सूरज के फेसबुक अकाउंट में से मिलीं तस्वीरें और अन्य इनपुट्स की जांच की जा रही है और जल्द उसकी तरफ से बेचे हथियार बरामद कर लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने जब अभिनव को गोली लगने के मामले की जांच शुरू की थी तो पंजाब में चल रहा हथियार स्पलाई का नैटवर्क ब्रेक हुआ था। सूरज और अभिनव मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में बेचते थे।

दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने सूरज सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी न्यू राजन नगर को गिरफ़्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ दौरान सी. आई. ए. स्टाफ ने हथियार खरीदने वाले साहिल सैनी पुत्र अचुल कुमार निवासी प्रेम नगर पठानकोट, अमृतपाल सिंह उर्फ अंमू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गाव भोमा (बटाला), केशव खेड़ा उर्फ काकु पुत्र हर्ष खेड़ा को पुलिस ने उसके फतापुर अड्डा हकीम गेट (अमृतसर) स्थित घर और विजय पुत्र बलबीर सिंह निवासी भीखा नंगल (करतारपुर), जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र गुरदेव सिंह निवासी अर्जुन मांगा मेहता (अमृतसर) और हरमनदीप सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंघ निवासी चंदन भाई सिंह (फतेहगढ़ साहिब) को भी गिरफ़्तार करके उनके पास से 32 बोर के कुल 12 पिस्तौल और 15 गोलियां बरामद की थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!