पंजाब के पूर्व DGP सैनी को अदालत की तरफ से बड़ा झटका, गैर-जमानती वारंट जारी

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2020 03:34 PM

warrant issued to sumeidh saini

बहुचर्चित बलवंत सिंह मुल्तानी अगवा और हत्या मामले में जिला अदालत ने पंजाब के पूर्व डी. जी. पी. सुमेध सिंह सैनी को बड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ गैर -जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।

मोहाली: बहुचर्चित बलवंत सिंह मुल्तानी अगवा और हत्या मामले में जिला अदालत ने पंजाब के पूर्व डी. जी. पी. सुमेध सिंह सैनी को बड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ गैर -जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। अदालत ने आदेश दिया है कि सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार करके 25 सितंबर तक कोर्ट में पेश किया जाएं। 

बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आगामी जमानत की याचिका रद्द होने के बाद सैनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था लेकिन उनके वकीलों की तरफ से लगाई गई याचिका कुछ दस्तावेजों की कमी के कारण रह गई थी। इस कारण उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आबजेक्शन लगा दी गई, जिस कारण उन्हें दोबारा याचिका दायर करनी पड़ेगी। शनिवार और रविवार छुट्टी होने के कारण सोमवार को ही सैनी की याचिका लगेगी। ऐसे में पंजाब पुलिस की तरफ से गठित विशेष जांच टीम को उनकी गिरफ़्तारी के लिए और समय मिल गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!