सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली दल के नेताओं में हिंसक झड़प, जमकर हुई हाथापाई

Edited By Tania pathak,Updated: 16 May, 2021 12:12 PM

violent clashes simarjit singh bains and akali dal leaders

पंजाब में आज वीकेंड लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में आज दो राजनितिक दलों में...

लुधियाना: पंजाब में आज वीकेंड लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में आज दो राजनितिक दलों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इसकी एक वीडियो में तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।

आपको बता दें कि आज लॉकडाउन में लुधियाना के कोट मंगल सिंह इलाके में सडक़ निर्माण कार्य के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा गया था। इस प्रोग्राम में लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस भी शामिल हुए थे। लेकिन मामला तब तूल पकड़ता नजर आया जब यूथ अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह गोशा और समर्थक भी वहां पहुंच गए।

PunjabKesari

इसी बीच दोनों के समर्थकों में गाली गलौच शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला बढ़ते हुए हाथापाई तक पहुँच गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अगर वहां भी स्थिति की बात करें तो वह चिंताजनक बनी हुई है।

गौरतलब है कि आज कोरोना वायरस के चलते पूरे पंजाब में लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन विधायकों की तरफ से ऐसे मामले सामने आना राज्य में अशांति/ तनाव को बढ़ावा दे रहे है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!