Corruption: विजिलेंस ने धोखाधड़ी के आरोप में सहकारी बैंक के 2 अधिकारी किए गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 29 Jul, 2022 03:23 PM

vigilance arrested two co operative bank officials on charges of fraud

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार के भ्रष्टाचार विरुद्ध जीरो टालरैंस नीति तहत आज पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा केंद्र सहकारी बैंक रूपनगर में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले को काबू किया गया है।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार के भ्रष्टाचार विरुद्ध जीरो टालरैंस नीति तहत आज पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा केंद्र सहकारी बैंक रूपनगर में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले को काबू किया गया है। विजिलेंस ने इस आरोप में बैंक के असिस्टैंट मैनेजर बिक्रजीत सिंह तथा सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 1 करोड़ 24 लाख 46 हजार 547 रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी की है। 

जानकारी के अनुसार इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई जिसमें जांच के दौरान पता चला कि बिक्रमजीत सिंह ने 2011 से 2016 तक बैंक में तैनाती दौरान अकाऊंड आई.डी., पासवर्ड, अन्य जानकारियों की गलत इस्तेमाल करके बड़ी रकम हड़प ली। बताया जा रहा है कि डिफाल्टर मैनेजर को अलग-अलग बैंकों के इनवार्ड चैक को क्लीयर/ड्राफ्ट ट्रांसफर करने तथा राज्य सहकारी बैंकों को चालू खातों का मिलाना करने के लिए नियुक्त किया गया था।

आरोपी धोखाधड़ी से प्राप्त की गई रकम को अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर किए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी बिक्रमजीत सिंह ने साल 2011 से 2016 तक सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान के अलावा अन्य कर्मियों के आई.डी. पासवर्ड का इस्तेमाल किया है। जांच दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा अशोक सिंह मान की आई.डी. पासवर्ड का इस्तेमाल करने के बावजूद अशोक ने इस संबंधी बैंकको व उच्च अधिकारियों को कोई शिकायत नहीं की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस बयोरों लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!