Vigilance Action : क्लर्क ₹60,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2025 09:29 PM

vigilance action clerk arrested red handed taking bribe

विजीलेंस ब्यूरो फिरोजपुर द्वारा  जिला विकास एवं पंचायत कार्यालय (डीडीपीओ) फिरोजपुर में तैनात क्लर्क बलवंत सिंह को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (कुमार) :   विजीलेंस ब्यूरो फिरोजपुर द्वारा  जिला विकास एवं पंचायत कार्यालय (डीडीपीओ) फिरोजपुर में तैनात क्लर्क बलवंत सिंह को 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को फिरोजपुर  के गाँव लल्ले के निवासी की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाते बताया कि उसने एक निजी बैंक से कृषि ऋण सीमा के लिए आवेदन किया था। अपने आवेदन में, उसने अपनी ज़मीन और पंचायती ज़मीन के एक हिस्से का उल्लेख किया था, जिस पर वह नीलामी में लेने के बाद खेती कर रहा था।  बैंक ने ऋण सीमा स्वीकृत करने से इनकार कर दिया और डीडीपीओ कार्यालय को सूचित किया।

शिकायत के अनुसार, उक्त क्लर्क ने पंचायती ज़मीन के रिवेन्यू रिकॉर्ड बैंक में देने के संबंध में शिकायतकर्ता को धमकाया और किसी भी प्रतिकूल कार्रवाई से बचने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की माँग की। बाद में आरोपी ने 60,000 रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति जताई।

शिकायत की प्रारंभिक जाँच के बाद, फिरोजपुर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर रेंज के विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की जाँच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!