Vigilance Action : सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jun, 2025 10:55 PM

vigilance action  sub inspector arrested red handed taking bribe

भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के पुलिस स्टेशन अमीर खास में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) रवि पाल को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

फाजिल्का (नागपाल):  भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के पुलिस स्टेशन अमीर खास में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) रवि पाल को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी फिरोजपुर जिले के गुरुहर सहाय निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी एसआई ने हाईकोर्ट में एक रिट याचिका का जवाब तैयार करने और पेश करने तथा जिला अदालत में शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज पुलिस केस से संबंधित चार्जशीट पेश करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त पुलिसकर्मी को शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।


 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!