नाबालिग लड़के को नंगा करके पीटने की वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2022 07:38 PM

video of minor boy beating naked goes viral

मलोट में एक शख्स द्वारा 12 साल के लड़के को नंगा करके डंडों के साथ पीटने की वीडियो सामने आने के बाद सिटी पुलिस हरकत में आ गई है।

मलोट (जुनेजा) : मलोट में एक शख्स द्वारा 12 साल के लड़के को नंगा करके डंडों के साथ पीटने की वीडियो सामने आने के बाद सिटी पुलिस हरकत में आ गई है। घटना को 10 दिन गुजर जाने के बावजूद भी लड़के और उसकी मां के शरीर पर डंडों के निशानों ने इस बात की पुष्टि कर दी कि दोनों को बेरहमी के साथ पीटा गया है। पुलिस की तरफ से मारपीट का शिकार लड़के और उसकी मां को मलोट के सरकारी अस्पताल में भरती करा दिया है।

इस संबंधी पुलिस को रूप नगर निवासी देवी नामक महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही है और उसके तीन बच्चे हैं। पिछले 7 सालों से अर्षदीप सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। 10 दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ हमारे घर आया तो मेरे 12 वर्षीय लड़के का उसकी पत्नी को हाथ लग गया। इस बात से वह गुस्से में उतर आया और उसने डंडों के साथ लड़के को पीटा व वीडियो बनाई। उक्त व्यक्ति ने इस मामले संबंधी चुप रहने के लिए कहा और धमकी दी कि नहीं तो लड़के के हाथ-पैर तोड़ देगा, जिस करके महिला इतने दिन चुप रही, परन्तु वायरल वीडियो ने मामला लोगों तक पहुंचा दिया। वीडियो में भी महिला बच्चे को न मारने के लिए कह रही है। वहीं दूसरी तरफ मामले संबंधी मुख्य आफिसर चंद्र शेखर का कहना है कि पुलिस ने अर्शदीप सिंह पुत्र दीदार सिंह विरुद्ध मामला दर्ज करके कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!