हवारा के पिता को बदनाम करने की साजिश! AI से बनाई अश्लील वीडियो वायरल

Edited By Urmila,Updated: 30 Oct, 2026 01:04 PM

gurcharan singh targeted using ai

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है।

मोहाली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस बार निशाने पर कौमी इंसाफ मोर्चे के संरक्षक और जगतार सिंह हवारा के पिता गुरचरण सिंह हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी आपत्तिजनक वीडियो तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।

मामले को लेकर गुरचरण सिंह ने मोहाली साइबर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाने और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

2022 से रंजिश रखने वाले व्यक्ति पर जताया शक

गुरचरण सिंह ने अपनी शिकायत में फतेहगढ़ साहिब जिले के एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि उक्त व्यक्ति वर्ष 2022 से उनसे रंजिश रखता है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट डालता रहा है। उन्हें आशंका है कि मौजूदा फर्जी वीडियो के पीछे भी उसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हालांकि, इस आरोप की अभी पुलिस जांच कर रही है।

यूट्यूब समेत सभी प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाने की मांग

शिकायत में गुरचरण सिंह ने कहा कि AI से तैयार की गई वीडियो का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस से यूट्यूब सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस सामग्री को हटवाने और इसे बनाने व शेयर करने वालों की पहचान करने की मांग की है।

और ये भी पढ़े

    2023 से मोहाली में चल रहे मोर्चे से जुड़े हैं गुरचरण सिंह

    गुरचरण सिंह के मुताबिक, वह 7 जनवरी 2023 से मोहाली में चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे का नेतृत्व कर रहे हैं। यह मोर्चा सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई और सिखों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर सरकार से इंसाफ की मांग कर रहा है। उनका आरोप है कि कुछ लोग मोर्चे और उससे जुड़े लोगों की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

    साइबर पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

    मोहाली साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 294, 352 और 356(3) तथा IT एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब फर्जी वीडियो के स्रोत, इसे अपलोड करने वाले अकाउंट और इसे वायरल करने में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!