शातिर चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने व अन्य सामान चोरी
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2022 07:32 PM

शहर में पड़ते इलाका छोटी बरादरी पार्ट-2 में चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाया है।
जालंधर (वरुण) : शहर में पड़ते इलाका छोटी बरादरी पार्ट-2 में चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि एस.बी.आई. बैंक के चीफ मैनेजर के घर चोरों ने धावा बोला है। जहां से चोर घर में से 9 लाख की कीमत के सोने के गहने, लैपटॉप, घड़ियां और कुछ अन्य कीमती सामान चुरा फरार हो गए हैं। चीफ मैनेजर संजय पांडे ने बताया कि 1 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ शिमला घूमने के लिए गए थे। रविवार को जब वह वापस लौटे तो देखा कि दरवाजे टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरी की सूचना थाना-7 की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
Related Story

Gurdaspur में बेखौफ चोरों का आतंक, पोल्ट्री फार्म को बनाया निशाना

गुरदासपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, 4 दुकानों और सरकारी स्कूल को बनाया निशाना

Ludhiana: जनरल स्टोर पर शातिर चोरों का धावा, गाड़ियां भरकर ले गए 8 लाख का माल

पठानकोट में अजब चोर की गजब कहानी! सामान समेट आराम से सो गया चोर, सुबह उठा तो...

किसान की हवेली से 2 भैंस चोरी, हुआ लाखों का नुकसान

लुधियाना में शातिर चोरों का कारनामा, रातों-रात गायब कर दी PRTC की हाई-टेक टॉप मॉडल बस

जालंधर : चोरी पे चोरी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली, एक ही जगह 10 दिनों में 5वीं वारदात

ससुरालियों ने दामाद के घर मचाया तांडव! हथियार दिखाकर धमकाया, लाखों के गहने-कपड़े लूटे

गुरदासपुर में Cyber ठगी! बैंक खाते से ऑनलाइन उड़ाए 1.30 लाख रुपए

लुधियाना: फैक्ट्री की खिड़की तोड़ कपड़े के थान चोरी, सुरक्षा गार्ड के शोर मचाने पर...