हथियार के बल पर वाहन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2023 11:01 PM

vehicle snatching gang busted 2 accused arrested

हथियार के बल पर वाहन छीनने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को तरनतारन पुलिस द्वारा काबू किया गया है।

तरनतारन (रमन): हथियार के बल पर वाहन छीनने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को तरनतारन पुलिस द्वारा काबू किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों से 1 कार, 2 मोटरसाइकिल, 1 पिस्तौल, 300 ग्राम हैरोइन, 4 कारतूस बरामद किए हैं। अब पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल करने के लिए तैयारी शुरु कर दी है। इससे अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

एस.पी. (आई.) विशालजीत सिंह ने बताया कि बीते 48 घंटों पहले नवीन चंदेल पुत्र किशोरी चंदेल निवासी मलावर हिमाचल प्रदेश से अज्ञात व्यक्तियों ने कार छीन ली थी। तब थाना चोहला साहिब की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

थाना चोहला साहिब की पुलिस द्वारा पुल घड़का नजदीक नाकेबंदी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र जरनैल सिंह निवासी ठठियां महंता व पवनदीप सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी दर्गापुर के तौर पर हुई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!