Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 May, 2022 11:27 PM

संयुक्त किसान मोर्चा की अहम मीटिंग 28 मई को लुधियाना के गुरद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी,राजगुरू नगर में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होने जा रही है जिसमें 23 किसान संगठनों के समेत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत व राष्ट्रीय...
लुधियाना (सलूजा) : संयुक्त किसान मोर्चा की अहम मीटिंग 28 मई को लुधियाना के गुरद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी,राजगुरू नगर में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होने जा रही है जिसमें 23 किसान संगठनों के समेत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत व राष्ट्रीय कमेटी के 7 सदस्य शामिल होंगे। यह जानकारी किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने देते हुए बताया कि इस मीटिंग में किसानी मुद्दों पर चर्चा करने के बाद संघर्ष की अगली रणनीति बनाई जाएगी और मीटिंग के बाद किसान नेता टिकैत मीडिया के रू-ब-रू होंगे।