पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंचा हथियारों का जखीरा, ग्लॉक पिस्टल सहित 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 05 Nov, 2026 06:42 PM

two youths arrested with glock pistol

पाकिस्तान द्वारा भारत में अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए आए दिन साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन सीमा पर तैनात देश के बहादुर जवानों और पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बटाला/डेरा बाबा नानक/कलानौर (बेरी, मनमोहन): पाकिस्तान द्वारा भारत में अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए आए दिन साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन सीमा पर तैनात देश के बहादुर जवानों और पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत आज थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए एक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना डेरा बाबा नानक के एस.एच.ओ अशोक कुमार ने बताया कि डी.जी.पी पंजाब गौरव यादव, आई.जी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी बटाला डॉ. महताब सिंह और डी.एस.पी डेरा बाबा नानक जोगा सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज कस्सोवाल पोस्ट पर तैनात बी.एस.एफ की 22 राजपूत यूनिट के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में काबू किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ की।

एस.एच.ओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को बताया कि वे पाकिस्तान में रहने वाले एक व्यक्ति के कहने पर गांव घनिए के बेट के खेतों में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर गांव घनिए के बेट के खेतों से एक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राहुलप्रीत सिंह निवासी धारीवाल सोहियां और रवि राजपूत निवासी अभयपुर, पंचकूला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद ग्लॉक पिस्टल और मैगजीन को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एस.एच.ओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!