Edited By Kamini,Updated: 02 Nov, 2026 12:16 PM

पाकिस्तान आए दिन अपनी नापाक हरकतें करता रहता है, जिसके चलते आज बॉर्डर वाले शहर डेरा बाबा नानक के गांव पखोके महमरा में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुआ है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पाकिस्तान आए दिन अपनी नापाक हरकतें करता रहता है, जिसके चलते आज बॉर्डर वाले शहर डेरा बाबा नानक के गांव पखोके महमरा में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुआ है।
इस बारे में जानकारी देते हुए SHO डेरा बाबा नानक अशोक कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से दिए गए एंटी-ड्रोन डिवाइस के जरिए हमें पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के कुछ सिग्नल मिले, जिसकी लोकेशन डेरा बाबा नानक के गांव पखोके महमरा में मिली, जिसके बाद डेरा बाबा नानक पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और लोकेशन पर पहुंचकर सिर्फ एक ड्रोन मिला, जिसे अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here