Punjab : थाने में किन्नर समाज के दो गुटों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जमकर चले थप्पड़-घूंसे

Edited By Urmila,Updated: 22 Jul, 2026 02:22 PM

two groups of transgender community clashed at kapurthala police station

कपूरथला में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद उस समय बढ़ गया जब एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ युवक किन्नरों का वेश धारण कर लोगों के घरों में जाकर बधाई के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं।

कपूरथला (गुरप्रीत) : कपूरथला में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद उस समय बढ़ गया जब एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ युवक किन्नरों का वेश धारण कर लोगों के घरों में जाकर बधाई के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। इस मामले की शिकायत लेकर किन्नर समाज के लोग थाना सिटी पहुंचे, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

किन्नर समाज का आरोप- वेश बदलकर वसूली कर रहे हैं कुछ युवक

किन्नर समाज के एक गुट का कहना है कि पिछले काफी समय से कुछ युवक किन्नरों का भेष बदलकर लोगों के घरों में शुभ अवसरों पर पहुंच रहे हैं और स्वयं को किन्नर बताकर बधाई के नाम पर पैसे ले रहे हैं। उनका आरोप है कि इससे न केवल उनकी पहचान और सम्मान को ठेस पहुंच रही है, बल्कि समाज में भी गलत संदेश जा रहा है। इसी कारण उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें रोकने की मांग की।

Transgender Clash

शिकायत के दौरान हुआ विवाद, दोनों पक्षों में चले थप्पड़ और घूंसे

किन्नर समाज के लोग जब इस मामले को लेकर थाना सिटी पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान थप्पड़, घूंसे और धक्का-मुक्की हुई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर लोधी और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

Transgender Community

पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया मामला, जांच जारी

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद कुछ समय तक थाना परिसर और उसके आसपास तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!