ट्रायल शुरू : PGI में 3 वॉलंटियरों को दी कोरोना वैक्सीन

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2020 10:25 AM

trial begins corona vaccine given to 3 volunteers at pgi

पी.जी.आई. में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन कोविशील्ड का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया है।

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन कोविशील्ड का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया है। ट्रायल के पहले दिन 9 लोगों को फिजिकली फिट पाए जाने के बाद वैक्सीन देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन लोगों को ही वैक्सीन दी गई है, जिसमें 2 महिलाएं और एक पुरुष है। इनकी उम्र 57, 33 और 26 वर्ष है। तीनों ट्राइसिटी के रहने वाले हैं।

सीरम इंस्टीच्यूट के साथ चल रहे इस ट्रायल को पी.जी.आई. ने नवम्बर तक पूरा करना है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक 450 से ज्यादा हैल्दी लोगों ने ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। अब रोज कुछ कुछ लोगों का फिजिकली टैस्टिंग के बाद उन्हें यह वैक्सीन दी जाएगी। सीरम इंस्टीच्यूट ने फिलहाल 100 वैक्सीन पी.जी.आई. को पहुंचाई हैं। पी.जी.आई. को 250 हैल्दी लोगों पर इसका ट्रायल करना है। वैक्सीन देने के बाद इन लोगों को 28 दिन तक ट्रैक करना है। थर्ड फेज के इस ट्रायल में दूसरी डोज 29 दिन बाद दी जाएगी। वैक्सीन बॉडी पर किस तरह का असर कर रही है इसके नतीजे 15 दिन में दिख जाएंगे। पी.जी.आई. के डॉक्टरों का कहना है कि ट्रायल में कॉमन लोगों के साथ-साथ पी.जी.आई. स्टाफ के भी कई लोगों ने वॉलंटरी हिस्सा लिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!