3 जून को पंजाब भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे केवल सिंह ढिल्लों, बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगा समारोह

Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2026 01:33 PM

kewal singh dhillon will take charge as punjab bjp president on june 3

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार ग्रहण समारोह को लेकर पार्टी

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार ग्रहण समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।


सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से  ग्रहण करेंगे कार्यभार
पंजाब भाजपा के महामंत्री अनिल सरीन ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून को सुबह 10 बजे केवल सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक, पूर्व मंत्री, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों के अलावा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पार्टी संगठन को और मिलेगी मजबूती
भाजपा नेताओं का मानना है कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे। यह समारोह संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए प्रदेशभर से आए पार्टी नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर जुटकर संगठन की मजबूती, पार्टी की विचारधारा और पंजाब के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!