ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला मामले में बड़ी खबर, पूर्व मंत्री आशु के PA ने किया सरेंडर

Edited By Vatika,Updated: 16 Dec, 2022 12:02 PM

transportation tender scam

बता दें कि पंकज मीनू  मल्होत्रा पिछले 4 महीने से भगौड़ा चल रहे थे।

लुधियाना (राज): बहुचर्चित अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में नामजद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए पंकज मीनू  मल्होत्रा ने आज विजिलेंस के आगे सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार सुबह वह अपने परिवार के साथ  विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और उन्होंने एस.एस.पी. के समक्ष सरेंडर किया। बता दें कि पंकज मीनू  मल्होत्रा पिछले 4 महीने से भगौड़ा चल रहे थे। इस मामले की 24 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

क्या है मामला
बता दें फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में हुए टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आशू इस समय जेल में बंद है। इस मामले में आर.के. सिंगला का नाम भी सामने आया था। आपको यह भी बता दें आशू पर डिप्टी डायरेक्टर आर.के. सिंगला के जरिए मंडियों से अनाज उठाने में टेंडर घोटाले का आरोप है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार तेलू राम ने विजिलेंस को दिए बयान में ये कहा था कि उसने मंत्री को मिलने के लिए उनके पी.ए. को 6 लाख रिश्वत दी थी और टेंडर लेने के लिए भी आर.के. सिंगला के जरिए मंत्री को 20 लाख रुपए दिए थे। इसी आधार पर आशू को इस मामले में नामजद कर 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!