OMG! सब्जी मंडी से टमाटर चोरी, CCTV देख उड़े सबके होश

Edited By Kamini,Updated: 13 Jul, 2024 07:36 PM

tomatoes stolen from vegetable market

महानगर में चोरी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये चोरी कोई सोने-चांदी के गहने नहीं बल्कि सब्जियों की हो रही है।

लुधियाना : महानगर में चोरी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ये चोरी कोई सोने-चांदी के गहने नहीं बल्कि सब्जियों की हो रही है। ऐसी ही एक चोरी की घटना की वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें एक एक्टिवा सवार व्यक्ति सब्जी मंडी में से टमाटर के 2 क्रेट चुरा कर फरार हो गया। सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि जिस सब्जी के रेट बढ़ जाते हैं उसी की चोरी होनी शुरू हो जाती है।  उनका कहना है कि वह ऐसी घटनाओं से काफी परेशान हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के बादुरके रोड स्थित सब्जी मंडी में गत रात्रि एक एक्टिवा सवार व्यक्ति टमाटरों के 2 क्रेट चोरी करके ले गए। फर्म के मालिक ने बताया कि गत शुक्रवार की शाम को टमाटर ट्रक उन्होंने उतरवाया था, जिसे सुबह शनिवार को बेचा जाना था। लेकिन सुबह आकर देखा तो 2 क्रेट कम थे। दुकानदारों का कहना है कि इस समय कुल्लू का टमाटर 100 रुपए व अन्य 70 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में चोरो का गैंग सक्रिय है। सीसीटीवी चैक करने पर पता चला कि गत रात्रि 1.35 बजे व्यक्ति टमाटर चुराकर ले गया। उन्होंने कहाकि ऐसी पहली घटना नहीं है। जब भी सब्जी महंगी होती है तो वह चोरी हो जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!