महिलाओं को लिफ्ट देने वाले सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं ऐसी घटना का शिकार

Edited By Urmila,Updated: 06 Mar, 2023 05:42 PM

those giving lift to women beware lest you become a victim

करनाल-हरियाणा निवासी भूपेन्द्र सिंह को कार में महिला को लिफ्ट देनी उस समय महंगी पड़ गई।

मोगा (आजाद) : करनाल-हरियाणा निवासी भूपेन्द्र सिंह को कार में महिला को लिफ्ट देनी उस समय महंगी पड़ गई, जब महिला कार लेकर फरार हो गई। इस संबंध में कोटईसे खां पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वह पी.डब्ल्यू.डी. हरियाणा विभाग से रिटायर्ड हुआ है। वह अपनी आल्टो कार लेकर अपनी भतीजी अमनदीप कौर को मिलने के लिए संत नगर मोगा आ रहा था। उसे रास्ते का पता न होने के कारण टोल-प्लाजा मुल्लांपुर के पास एक महिला ने उसे हाथ देकर रोका। 

उसने यह सोचकर उसे गाड़ी में बैठा लिया कि मुझे रास्ता बता देगी। लेकिन उक्त महिला उसे मोगा लाने की बजाए कोटईसे खां की तरफ ले गई। जब वह गगड़ा नहर वाले पुल पर लघु शंका के लिए कार रोकी, तो इसी दौरान अज्ञात महिला गाड़ी भगाकर ले गई। उसने शोर मचाया, लेकिन वह भागने में सफल हो गई। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि वह इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हैं, ताकि लुटेरी महिला तथा गाड़ी का कोई सुराग मिल सके, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!