पंजाब में 4 जुलाई के लिए बड़ा ऐलान, राज्यवासी हो जाएं Alert

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2026 02:51 PM

punjab july 4 announcement

कौमी इंसाफ मोर्चे के बुलावे पर पंथक और किसान जत्थेबंदियों की अहम मीटिंग हुई, जिसमें पंजाब के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

खमाणों (जटाना): कौमी इंसाफ मोर्चे के बुलावे पर पंथक और किसान जत्थेबंदियों की अहम मीटिंग हुई, जिसमें पंजाब के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एकमत से प्रस्ताव पास किया गया कि राज्य के मुद्दों का हल अब बड़े पैमाने पर जन आंदोलन से ही मुमकिन है। नेताओं के मुताबिक पंजाब के सामने मौजूद चुनौतियों को देखते हुए राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। मीटिंग में फैसला किया गया कि 4 जुलाई को सरहिंद में 'रेल रोको' आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि 15 अगस्त को घोषित 'आर-पार की लड़ाई' की तैयारी भी शुरू कर दी गई है और इस बारे में रणनीति पर चर्चा की गई।

इस दौरान बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि इस मामले को आंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए दुनिया भर की एम्बेसी, संसद मैंबरों और संयुक्त राष्ट्र संघ को पत्र भेजे जाएंगे ताकि इस तरफ ध्यान खींचा जा सके।

इस मौके पर भाई जसवीर सिंह रोडे, भाई मोहकम सिंह, भाई सतनाम सिंह मनावां, भाई जसकरण सिंह काहन सिंह वाला, जत्थेदार गुरदीप सिंह बठिंडा, बापू गुरचरण सिंह हवारा, गुरजंट सिंह, भरपूर सिंह, भूपिंदर सिंह, कुलदीप सिंह डल्ला, संत चरणजीत सिंह जसोवाल, सरदूल सिंह, पाल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह भंगू, डॉ. दर्शन पाल, सुख गिल मोगा, जीत औलाख, इंदरवीर सिंह पटियाला, भाई पाल सिंह फ्रांस, रेशम सिंह खरड़ और कई दूसरे नेता मौजूद थे। मीटिंग में अकाली दल वारिस पंजाब, अकाली दल अमृतसर, यूनाइटेड अकाली दल, शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन, क्रांतिकारी किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन तोतेवाल और किसान यूनियन अमृतसर के रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल हुए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!