Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2026 03:34 PM

रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गए समाना के एक युवक की ब्रेन अटैक से मौत हो जाने की
समाना: रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गए समाना के एक युवक की ब्रेन अटैक से मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रविंद्र कुमार, पुत्र कमलेश कुमार, निवासी इंद्रापुरी, स्टेट बैंक स्ट्रीट, समाना के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार करीब 4 वर्ष पहले बेहतर रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गया था। वहां अचानक उसे ब्रेन अटैक आया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह करीब 2 दिन तक अस्पताल में उपचाराधीन रहा, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रविंद्र कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता समाना में फोटोग्राफी का कार्य करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और इलाके के लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस घटना ने एक बार फिर पंजाब में बढ़ती बेरोजगारी और बेहतर रोजगार की तलाश में युवाओं के विदेश जाने की मजबूरी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को राज्य में रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने चाहिए, ताकि युवाओं को अपने परिवार से दूर जाकर ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। वहीं, रविंद्र कुमार के परिजनों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उनकी पार्थिव देह को जल्द से जल्द भारत लाकर समाना पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।