Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2026 12:24 PM

गुरदासपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक हनुमान चौक में दिन-दहाड़े मोबाइल
गुरदासपुर, (हरमन): गुरदासपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक हनुमान चौक में दिन-दहाड़े मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। दो मोटरसाइकिल सवार युवक एक महिला की स्कूटी के आगे बने डैशबोर्ड से महंगा मोबाइल फोन निकालकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार महिला एक दुकान पर सामान खरीदने आई थी। इस दौरान उसने स्कूटी की डिक्की खोलकर पर्स निकालने के लिए अपना मोबाइल डैशबोर्ड में रख दिया। महज दो मिनट की लापरवाही के दौरान पीछे से आए दो युवकों ने मौका देखते ही डैशबोर्ड से मोबाइल उठाया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों के अनुसार संदिग्ध युवक काफी देर से महिला की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इनमें से एक युवक ने शक से बचने के लिए सड़क पर ही अपनी शर्ट भी बदल ली थी।
जैसे ही महिला को मोबाइल चोरी होने का पता चला, उसने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।