श्री कृष्ण मंदिर में शातिर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 18 Aug, 2026 03:29 PM

theft at shri krishna temple

धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले असामाजिक तत्वों ने अब सनातन धर्म सभा श्री कृष्ण मंदिर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

लुधियाना (राज): धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले असामाजिक तत्वों ने अब सनातन धर्म सभा श्री कृष्ण मंदिर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। देर रात मुख्य द्वार के ताले काटकर मंदिर के गर्भगृह में दाखिल हुए शातिर चोर भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, चतुर्भुज भगवान विष्णु और पीतल के लड्डू गोपाल जी के 4 पवित्र मूर्तियां सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। चुराए गए विग्रहों पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। इस घटना के बाद से श्रद्धालुओं और इलाके के लोगों में भारी रोष फैल गया है।

वारदात का खुलासा सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए जा रहे कुछ श्रद्धालुओं की नजर मंदिर के मुख्य गेट पर पड़ी, जो खुला हुआ था। इतनी रात को मंदिर खुला देख श्रद्धालुओं को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनीत पाठक को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही जब मुख्य पुजारी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मंदिर के दोनों मुख्य दरवाजों के ताले कटे हुए थे और गायब थे। पुजारी जब मंदिर के अंदर दाखिल हुए, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। कमरे में रखी पेटियां और अलमारियां खुली पड़ी थीं और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब उन्होंने गर्भगृह की जांच की, तो वहां स्थापित भगवान श्री कृष्ण जी,  राधा रानी जी, चतुर्भुज भगवान विष्णु जी, पीतल के लड्डू गोपाल जी की मूर्तियां गायब थी। चोर इन सभी सोने की परत चढ़ी पवित्र मूर्तियों और कीमती सामान को समेटकर ले गए थे।

मंदिर कमेटी के प्रधान चंद्र मोहन डांग ने बताया कि करीब 2 महीने पहले भी मंदिर से दानपात्र चोरी हुआ था, लेकिन उस समय प्रबंधन की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। प्रधान ने आशंका जताई कि चोरों को मंदिर के अंदरूनी रास्तों, समय और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने इलाके और मंदिर की पूरी रेकी की थी। वारदात की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मंदिर प्रबंधन की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास के रास्तों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और भगवान के पवित्र विग्रहों को सकुशल व सम्मानपूर्वक बरामद किया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!