Edited By Kamini,Updated: 28 Mar, 2023 03:15 PM

शहर के संतोखपुरा में लीव इन रिलेशन में रह रही महिला का उसी के प्रेमी द्वारा कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जालंधर (वरुण): शहर के संतोखपुरा में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला का उसी के प्रेमी द्वारा कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका की पहचान सुमन निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का तलाक हो चुका था लेकिन उसका प्रेमी बिना तलाक के ही उसके साथ 2 सालों से रह रहा था।
महिला का 8 साल बेटा भी है जो उन्ही के साथ रहता था। हत्यारे ने पहले अपनी प्रेमिका के बेटे को बहाने से बाहर भेजा और फिर उसका मर्डर करके फरार हो गया। आरोपी डाउन सीलिंग का ठेकेदार है। जैसे ही महिला का बेटा वापिस आया तो उसने मां का शव देख शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना 8 की पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here