कोयले की खान को लेकर राजनीति में हुई उठापटक शुरू

Edited By Kamini,Updated: 07 May, 2022 02:43 PM

the uproar in politics started over the coal mine

पंजाब में कोयले की खान को लेकर राजनीति  उठापटक शुरू हो गई है। यह राजनीतिक उठापठक झारखंड में बंद पड़ी कोयले के खान को लेकर हो............

चंडीगढ़: पंजाब में कोयले की खान को लेकर राजनीति  उठापटक शुरू हो गई है। यह राजनीतिक उठापठक झारखंड में बंद पड़ी कोयले के खान को लेकर हो रही है। पंजाब में कोयले की कमी से बिजली संकट पैदा हो गए है जिससे राजनीति घमासान हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है झारखंड कोयले की खान उन्होंने खुलवाई है। कांग्रेस के पंजाब प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग का कहना है कि सी.एम. मान झूठ बोल रहे हैं क्योंकि इस खान का केस कांग्रेस पार्टी के रहते ही जीता गया था। 

इस मामले में सी.एम. मान  का कहना है कि 2015 से  झारखंड में पंजाब की कोयले की खान बंद पड़ी थी जिसे आप सरकार ने खुलवा दिया है। अब यह  खान चलवा ली गई है। सी.एम. मान ने कहा कि मई के आखिरी हफ्ते में इस खान का उद्घाटन किया जाएगा।  वहीं कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का कहना है कि  सी.एम. मान झूठ बोल रहे हैं। क्योंकि यह खान कांग्रेस पार्टी दौरान ही खुलवा ली गई थी। यह खान कोर्ट केस  कारण ही बंद पड़ी थी। कांग्रेस सरकार ने 2021 में सु्प्रीम कोर्ट से यह केस जीता था। वड़िंग ने कोयले की खान का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि  2014 में सुप्रीम कोर्ट ने 213 कोयला खानों का अलॉटमेंट रद्द कर दी थी। 2015 में यह खान पी.एस.पी.सी.एल.  को अलॉट हो गई।  2021 में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए पी.एस.पी.सी.एल. के अपनाए तरीके को सही ठहरा दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!