दुकान में दाखिल हो लुटेरों ने की फायरिंग, चंद मिनटों में दिया वारदात को अंजाम

Edited By Tania pathak,Updated: 04 Nov, 2020 02:46 PM

the robbers entered the shop starts firing

दुकानदार के विरोध करने पर उन्होंने दुकान की छत की तरफ फायरिंग कर दी, जिसके बाद दुकानदार ने डरते हुए नकदी निकाल कर लुटेरों को दे दी, जो लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है....

टांडा (वरिन्दर पंडित, मोमी, कुलदीश): हाईवे पर स्थित अरोड़ा इंटरप्राइसिज दुकान में दाख़िल होकर तीन लूटेरों ने फायरिंग करते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात शाम 6.30 बजे की बताई जा रही है जब उक्त मशहूर जनरल स्टोर में मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश लुटेरे आए और उन्होंने आते ही दुकान के मालिक नवजोत सिंह ज्योति पुत्र बलविन्दर सिंह को पिस्तौल से धमकाते हुए नकदी निकालने के लिए कहने लगे।

PunjabKesari

दुकानदार के विरोध करने पर उन्होंने दुकान की छत की तरफ फायरिंग कर दी, जिसके बाद दुकानदार ने डरते हुए नकदी निकाल कर लुटेरों को दे दी, जो लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे हाईवे की तरफ फरार हो गए।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा दलजीत सिंह और डीएसपी दसूहा मुनीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद के साथ जांच शुरू कर दी है। वारदात के समय दुकान पर ग्राहक और दो व्यापारी मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!