रूपनगर में पर्यटकों की चंद मिनटों में चमकी किस्मत, बने लखपति

Edited By Kalash,Updated: 23 Jun, 2026 05:04 PM

tourist win lottery in rupnagar

रूपनगर में पर्यटकों की किस्मत रातों-रात चमक गई और टूर ने उन्हें लखपति बना दिया।

रूपनगर (विजय): रूपनगर में पर्यटकों की किस्मत रातों-रात चमक गई और टूर ने उन्हें लखपति बना दिया। रूपनगर में कुछ पर्यटक देर रात कहीं बाहर जा रहे थे और रास्ते में वे पुराने बस स्टैंड पर स्थित 'श्री राधा लॉटरी' की दुकान पर रुके, दुकानदार के पिता से उधार (क्रेडिट द्वारा) में कुछ सामान लिया और 7 रुपये के 20 दैनिक लॉटरी टिकट भी खरीदे। टिकट खरीदने के ठीक 15 मिनट बाद जब रात के आखिरी ड्रा का नतीजा आया तो उनके टिकट पर 10-10 हजार रुपये (कुल 1 लाख रुपये) के 10 इनाम निकले। तब तक वो पर्यटक वहां से करीब 20-25 किलोमीटर दूर जा चुके थे।

लॉटरी विक्रेता ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए तुरंत उन्हें वापस बुलाया, जिस पर पर्यटकों ने खुशी-खुशी अपने टिकट जमा कर दिए और पुरस्कार राशि का क्लेम प्राप्त किया। दुकानदार फूल चंद धवन और उनके बेटे गौरव धवन ने बताया कि इस स्टॉल के जरिए कई लोग करोड़पति बन चुके हैं और कई लोगों को आकर्षक इनामी राशि भी मिली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!