Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2026 02:40 PM

सेहत विभाग की शिकायत पर गुरदासपुर सदर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने पति की दवाइयों की दुकान की आड़ में अपनी दूसरी टी.वी. सेंटर पर नशा करने के काम आने वाली दवाइयां बेचती थी।
गुरदासपुर (विनोद): सेहत विभाग की शिकायत पर गुरदासपुर सदर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने पति की दवाइयों की दुकान की आड़ में अपनी दूसरी टी.वी. सेंटर पर नशा करने के काम आने वाली दवाइयां बेचती थी।
इस संबंधी जोनल ड्रग लाईसेंस अथारिटी करूण सचदेवा ने बताया कि सेहत विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव जौड़ा छत्तरां गांव में शर्मा मेडिकल स्टोर का मालिक सुदेश कुमार नशा करने के काम आने वाली दवाइया बेचता है,जो उसने अपनी दूसरी दुकान शर्मा टी.वी. सेंटर पर रखी हुई है। इस सूचना के आधार पर ड्रग कंट्रोलर अधिकारी गुरदासपुर अमरपाल सिंह को मौके पर भेजा गया।
जब उक्त अधिकारी शर्मा मेडिकल स्टोर पंहुचा तो वहां पर दुकान मालिक सुदेश कुमार की पत्नी बेबी शर्मा बैठी थी। उसको साथ लेकर जब उनकी साथ वाली शर्मा टी.वी.सेंटर पर सर्च की गई तो वहां से 188 नशा करने के काम आने वाली गोलियां बरामद की गई। सचदेवा ने बताया कि इस संबंधी पुलिस अधिकारी ए.एस.आई. अजय पाल सिंह को मौके पर बुलाया गया तथा उसने बरामद गोलियां कब्जे में लेकर केस दर्ज किया गया तथा बेवी शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
करूण सचदेवा ने बताया कि उसके बाद शर्मा मेडिक़ल स्टोर की जांच की गई तो वहां से 13 तरह की एैसी दवाईया मिली जो या तो प्रतिबंधित थी या दुकान मालिक के पास उसका खरीद बेच का कौई रिकार्ड नही था। जिस पर ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट अधीन कारवाई शुरू की गई है तथा इन दवाईयों को कब्जे में लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here