Punjab: शहर में Gunpoint पर लूट, उडाई लाखों का नकदी व गहने, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Sep, 2025 11:12 PM

the robbers committed the major crime at gunpoint

बनूर नजदीकी गांव सेखण माजरा में बीती रात 4 अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल और धारदार हथियारों की नोक पर घर से 12 लाख रुपए नकद, 7 तोले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान लुटेरों के हमले में 39 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बनूर (गुरपाल) : बनूर नजदीकी गांव सेखण माजरा में बीती रात 4 अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल और धारदार हथियारों की नोक पर घर से 12 लाख रुपए नकद, 7 तोले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान लुटेरों के हमले में 39 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक लखविंदर सिंह के पिता ने बताया कि तड़के करीब 2 बजे चार लुटेरे घर का मुख्य गेट फांदकर अंदर घुसे और उनके बेटे लखविंदर सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने उसकी पत्नी पर पिस्तौल तानकर घर में रखे 12 लाख रुपए, 7 तोले सोने के गहने और अन्य सामान छीन लिया।

पारिवारिक सदस्यों ने जब शोर मचाया तो लुटेरे, जो 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे, कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घायल लखविंदर सिंह को गंभीर हालत में बनूर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे मोहाली के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!