Edited By Urmila,Updated: 15 Dec, 2025 11:26 AM

लुधियाना के मॉडल ग्राम गांधी कॉलोनी में 11 साल के युवक पर एक पागल कुत्ते ने बुरी तरह से हमला कर दिया।
लुधियाना (सुशील): लुधियाना के मॉडल ग्राम गांधी कॉलोनी में 11 साल के युवक पर एक पागल कुत्ते ने बुरी तरह से हमला कर दिया। बच्चा सुबह के समय घर से दही लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह बाहर निकला कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि वह कुत्ता हलका हुआ था। उसके हमले से बच्चा ज़मीन पर गिर गया और ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगा। कुत्ते ने बच्चे पर दांतों और पंजों से ज़बर्दस्त वार किए। बच्चे का जबड़ा बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चे की आवाज़ सुनकर लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की परंतु एक मिनट तक वह कुत्ता बच्चे को नोचता रहा।
लोगों का कहना है कि वह पहले भी कई लोगों को काट चुका है परंतु बच्चे वाला मामला अब तक का सबसे गंभीर मामला है। पहले तो बच्चे को सिविल अस्पताल प्रथम उपचार के लिए ले जाया गया उसके बाद अब प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। इलाक़ा निवासी अमरजीत कौर का कहना है कुछ ही दिन पहले उस कुत्ते द्वारा उसकी भी टांग पर वार किया गया था परंतु उम्र बड़ी होने के कारण वह अपने आपको बचाने में सफल रहीं परंतु बच्चे की आयु छोटी थी जिसके चलते वह अपनी रक्षा नहीं कर पाया और जब तक आसपास के लोग उसके पास पहुंचते तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी। अरविंद शर्मा समाज सेवी द्वारा सी.एम. और संबंधित विभाग को शिकायत पत्र दर्ज किया गया है और वह विनती करते हैं लोगों की सुरक्षा के लिए कृपया इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here