गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हो बेअदबी करने वाला शख्स काबू, माहौल बना तनावपूर्ण

Edited By Urmila,Updated: 03 Oct, 2022 03:40 PM

the person who entered the gurdwara sahib was arrested

गुरुद्वारा में घुसकर बेअदबी करने वाले शख्स को लोगों ने काबू किया है।

अमृतसर: गुरुद्वारा में घुसकर बेअदबी करने वाले शख्स को लोगों ने काबू किया है। इस घटना का पता लगने के बाद गुरुद्वारा साहिब के सेवादार मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को काबू कर उसकी जमकर धुनाई की और उसे एक खंभे के साथ बांध दिया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। 

माहौल तनावपूर्ण होने की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया। आपाकी जानकारी के लिए बता सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक गुरुद्वारा साहिब में बिना सिर ढके गुरुद्वारा साहिब के अंदर आता नजर आ रहा है।

गुरुद्वारा साहिब में आने पर युवक ने पहले गोलक में रखे कुछ पैसे चुराए फिर वह वहां रखी एक कृपाण को उठाकर भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सेवादारों नने उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। सेवादारों ने आरोपी के बारे में पता लगाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कुछ नहीं बता रहा है, जिसके बाद उन्होंने उसे गुरुद्वारा साहिब के अंदर एक खंभे से बांध दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!