नई नवेली दुल्हन ने कर दिया कांड, हुआ कुछ ऐसा कि फेरा डालने आए दूल्हे के भी उड़े होश

Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2021 12:34 PM

the new bride did a scandal something happened that the groom

यहां एक नौजवान के साथ विवाह के बाद ऐसी ठगी हुई जो हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।

लहरागागाः  यहां एक नौजवान के साथ विवाह के बाद ऐसी ठगी हुई जो हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। जांच करने पर पता चला कि शहर के एक परिवार के नौजवान का विवाह नहीं हो रहा था। इस बात की भनक कुछ विवाह कराने वाले कथित दलालों को पड़ी और उन्होंने परिवार के साथ संपर्क करके लड़के का विवाह करवाने की बात की और बिचौले ने डेढ़ लाख रुपए मांगे। 

इस पर परिवार सहमत हो गया, जिसके बाद विवाह भी हो गया और  दुल्हन घर भी आ गई लेकिन 2 दिन बाद ही नवविवाहिता ने लड़के को अपने जाल में ऐसा फंसाया और कहा कि उसे मायके मिलने के लिए जाना है। इस पर लड़का भी पहली बार ससुराल घर जाने के चक्कर में तुरंत तैयार हो गया और अपनी दुल्हन को लेकर मायके घर पहुंच गया लेकिन मायके घर पहुंचते ही कुछ ही समय में लड़की रफूचक्कर हो गई, जब लड़की घर न आई तो लड़के की तरफ से पूछने पर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है तो वह बेचारा अपने ससुराल घर से बिना पत्नी  के ही घर वापस आ गया।

इस घटना की चर्चा शहर में ज़ोरों पर है  लेकिन उक्त मामला लड़की के मायके घर का होने के चलते फ़िलहाल ठंडे बस्ते में पड़ा लग रहा है और लड़के वालों का कहना है कि उनके साथ जो पैसों की ठगी हुई है वही मिल जाएं वहीं काफी है। फ़िलहाल तरह तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!