ख़ुशी-ख़ुशी चल रहे समारोह में मचा हड़कंप, सगाई से पहले अस्पताल पहुंचा लड़का

Edited By Tania pathak,Updated: 11 Oct, 2020 05:43 PM

the boy reached the hospital before the engagement

घटना बीती देर रात की है। दरअसल जालंधर-अमृतसर रोड बाइपास के पास स्थित विक्टोरिया रैस्टोरैंट और बैनकेट हाल में सगाई की....

गुरदासपुर (गुरप्रीत): ख़ुशी-ख़ुशी चल रहे सगाई के समागम में उस समय हड़कंप मच गया जब लड़के के दोस्तों की तरफ से किए जा रहे हवाई फायर में से एक गोली सगाई वाले लड़के के जा लगी। जिससे लड़का लहुलुहान हो कर जमीन पर गिर गया और पारिवारिक सदस्यों की तरफ से उसे तुरंत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाख़िल करवाया गया। यही नहीं बस इलाज से तुरंत बाद लड़के को दोबारा रैस्टोरैंट में लाया गया और रस्में की गई। 

घटना बीती देर रात की है। दरअसल जालंधर-अमृतसर रोड बाइपास के पास स्थित विक्टोरिया रैस्टोरैंट और बैनकेट हाल में सगाई की पार्टी चल रही थी। इस दौरान सगाई वाले लड़के के दोस्तों की तरफ से हवाई फायर किए जा रहे थे, इस दौरान एक गोली सगाई वाले लड़को के पैर में जा लगी, जिस कारण वह लहुलुहान हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे एसएचओ अमोलक सिंह ने कहा कि पार्टी ने मौके पर जाकर जांच की है और कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुताबिक मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है और जो भी आरोपी पाया गया उस खिलाफ कानून मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!