घर से लापता हुए बच्चे का खाली प्लाट में से मिला शव, फैली सनसनी, परिवार में छाया मातम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2022 08:57 PM

the body of the missing child was found from the empty plot

पिछले करीब एक सप्ताह से घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 9 साल के मासूम बच्चे का जला हुआ शव आज शाम को मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

लुधियाना (मोहिनी): पिछले करीब एक सप्ताह से घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 9 साल के मासूम बच्चे का जला हुआ शव आज शाम को मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे की पहचान प्रदीप के तौर पर हुई है। शव घर से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लाट में से मिला है। लापता बच्चे की शिकायत थाना शिमलापुरी में 9 अप्रैल को दर्ज करवाई थी। आशंका जताई जा रही है कि लापता हुए बच्चे को अगवा करके हत्या की गई है। 

घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे ज्वाइंट सी.पी. रवचरण सिंह बराड़, ए.डी.सी.पी. बलविंदर सिंह रंधावा, थाना शिमलापुरी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने मौके का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी अपनी कार्रवाई जारी रखी हुई थी।  पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि बच्चे की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और क्या वजह रही। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी ऐंगल पर जांच कर रही है। बच्चे के शव को देखकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

बता दें कि न्यू जनता नगर के रहने वाले राजाराम ने थाना शिमलापुरी पुलिस को एक सप्ताह पहले लापता हुए बच्चे की रिपोर्ट 9 अप्रैल को लिखवाई थी और अगले दिन ही बच्चे का जला हुआ शव आई.टी.आई. रोड, गिल रोड के नजदीक बंद पड़े पैट्रोल पंप के एक खाली प्लाट से मिला। दूसरी ओर मासूम बच्चे के माता-पिता का कहना है कि उनके बच्चे को किसी ने जान-बूझकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस उसकी निष्पक्ष जांच करें। पुलिस ने फिलहाल परिवार की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!