Police Action : हैरोईन की सप्लाई देने आ रहा आरोपी काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jun, 2023 07:00 PM

the accused who was coming to supply heroin was arrested

थाना दाखा की पुलिस ने एक नशा तस्कर को उस समय धर दबोचा, जब वह हैरोईन की सप्लाई अपने ग्राहकों को देने आ रहा था।

मुल्लांपुर दाखा (कालिया) : थाना दाखा की पुलिस ने एक नशा तस्कर को उस समय धर दबोचा, जब वह हैरोईन की सप्लाई अपने ग्राहकों को देने आ रहा था। थाना दाखा के मुखी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह गिल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि लखविन्द्र सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह वासी झुग्गियां नकोदर जोकि हैरोईन बेचने का धंधा करता है और आज अपने ग्राहकों को सप्लाई देने के लिए मुल्लांपुर आ रहा है। जिसके बाद सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष नाकाबंदी कर उक्त आरोपी को गिरफतार कर उससे 25 ग्राम हैरोईन बरामद की। आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!