ट्रेन की चपेट में आने से बी.कॉम छात्रा की मौत, हादसा या खुदकुशी ?

Edited By Kamini,Updated: 03 May, 2022 11:05 PM

terrible accident b com student dies after being hit by train

मंगलवार दोपहर स्थानीय डी.ए.वी. कॉलेज हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बी.कॉम स्टूडेंट की मौत ............

जालंधर (गुलशन): मंगलवार दोपहर स्थानीय डी.ए.वी. कॉलेज हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बी.कॉम स्टूडेंट की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. के मुलाजिम नरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। उस समय शव की पहचान नहीं हुई थी लेकिन देर शाम मृतका की पहचान कीर्ति बाला (21) पुत्री जोगिंदर पाल निवासी गढ़ा  के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतका डी.ए.वी. कॉलेज में बी.कॉम फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज से छुट्टी के बाद वह रेल लाइनें पार कर रही थी और दूसरी तरफ से सरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी जिसका उसे पता नहीं चला और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतका की एक 17 साल की बहन एक 10 साल का भाई है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं। जी.आर.पी. मुलाजिम नरेंद्र पाल ने बताया कि शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया है। देर शाम परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की। उन्होंने कहा कि कल परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!