Edited By Kalash,Updated: 22 Feb, 2022 04:05 PM

भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ द्वारा पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान नवजोत सिद्धू और ''आप'' के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल पर
चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय जनरल सचिव तरुण चुघ द्वारा पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान नवजोत सिद्धू और 'आप' के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया है। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों नेता पंजाब के लोगों के साथ झूठे वादे कर उनके साथ धोखा कर रहे हैं और चुनावी हार दोनों को सबक सिखाएगी। तरुण चुघ ने कहा कि नवजोत सिद्धू हारने जा रहे हैं। सिद्धू 5 साल तक का सरकार में रहे, फिर अब क्यों माफिया राज की बात कर रहे हैं, जबकि उस समय तो कोई बात नहीं की।
यह भी पढ़ें : मामला नशा तस्कर पूर्व ए.सी.पी. बिमल कांत व जीता मौड़, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे
उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू रेत माफिया के गवाह हैं, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की तरफ से किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस समय राज्य में माफिया राज अधिक फल-फूल रहा था तो नवजोत सिद्धू उस समय सत्ता का पूरा सुख भोग रहे थे। उन्होंने कहा कि अब उस समय नवजोत सिद्धू राज्य के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं, जब उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : शिरोमणि अकाली दल का बड़ा एक्शन, इस पूर्व मेयर सहित 2 को किया पार्टी से निष्कासित
उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली में 800 के करीब ठेके केजरीवाल ने खुलवाएं हैं, जिससे केजरीवाल के शराब माफिया के साथ संबंधों का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि यही सब कुछ केजरीवाल अब पंजाब में करना चाहते हैं। केजरीवाल को पंजाब में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा। पंजाब के लोग केजरीवाल के धोखे और झूठे चरित्र को पहचान चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here