तरनतारन ब्लास्टःमास्टर माइंड सहित 7 गिरफ्तार,विदेशी फंडिंग से जुड़े तार

Edited By swetha,Updated: 17 Sep, 2019 11:07 AM

tarantaran blast

गांव पंडोरी गोला में 4 सितम्बर को खाली प्लाट में हुए बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ब्लास्ट के तार भी विदेशों में बैठे आतंकी ताकतों से जुड़े थे।

तरनतारनः गांव पंडोरी गोला में 4 सितम्बर को खाली प्लाट में हुए बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ब्लास्ट के तार भी विदेशों में बैठे आतंकी ताकतों से जुड़े थे।

आरोपियों में हरजीत सिंह निवासी पंडोरी गोला, मनप्रीत सिंह मुरादपुरा, अमरजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां, मस्सा सिंह निवासी दीनेवाल तरनतारन, बब्बर सिंह निवासी बटाला, शेर सिंह निवासी मजीठा अमृतसर हैं। आरोपी हरजीत सिंह इन्हें लीड कर रहा था। उसके साथी मस्सा सिंह के बताए ठिकाने से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस साजिश काने अंजाम देने के लिए आरोपियों को इस्लामिक देश आर्मेनिया से लाखों रुपए की फंडिंग हुई थी। इस बम का इस्तेमाल त्योहारों के सीजन में किया जाना था। इनके 5 साथी फरार बताए जा रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!