पंजाब व विदेश में शोक की लहर, सीनियर पत्रकार व पंजाबी अदाकार के पति का निधन

Edited By Urmila,Updated: 05 Jun, 2026 02:16 PM

senior journalist and husband of punjabi actress passes away

पंजाबी फिल्मों की सीनियर अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू के पति, वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद स्वर्ण सिंह भंगू का दुखद निधन हो गया है।

श्री चमकौर साहिब: पंजाबी फिल्मों की सीनियर अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू के पति, वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद स्वर्ण सिंह भंगू का दुखद निधन हो गया है। स्वर्ण सिंह भंगू श्री चमकौर साहिब में प्रशासन और नगर पंचायत की घोर लापरवाही के कारण एक हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में वे साइकिल सहित एक खुले नाले में जा गिरे और पूरी रात वहीं पड़े रहे। सुबह जब स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, तो वह दम तोड़ चुके थे। इस दर्दनाक घटना के बाद न केवल श्री चमकौर साहिब, बल्कि पूरे पंजाब और विदेशों में रहने वाले पंजाबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्म जगत और समाज में शोक

स्वर्ण सिंह भंगू के निधन के बाद जहां पंजाबी फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू से दुख साझा करने पहुंच रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

समाज सेवा और शिक्षा में अमूल्य योगदान

स्वर्ण सिंह भंगू पत्रकारिता के जरिए दबे-कुचले और पीड़ित लोगों की आवाज बनते रहे। इसके साथ ही उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अनगिनत जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी, जिसके चलते आज उनके प्रयासों से ऊंचे पदों पर पहुंचे उनके छात्र गहरे सदमे में हैं। उन्होंने नाटकों और सामाजिक सेमिनारों के जरिए लोगों को कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाई।

जाते-जाते भी दे गए मानवता को संदेश

स्वर्ण सिंह भंगू ने अपने जीवनकाल में ही अपनी देह पीजीआई चंडीगढ़ को दान करने का फैसला कर लिया था। इसी के तहत 6 जून को अंतिम दर्शनों के बाद उनकी पार्थिव देह को पीजीआई चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!