Edited By Urmila,Updated: 14 Mar, 2022 02:09 PM

कांग्रेस की हार के बाद सभी राजनीतिक नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं और एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी बीच सुनील जाखड़ द्वारा चरणजीत सिंह...
चंडीगढ़ः मतदान में हार के बाद कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील कुमार जाखड़ ने सीधे तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी और सीनियर नेता अम्बिका सोनी पर बड़ा हमला बोला है। जाखड़ ने ट्वीट करते हुए चन्नी को एसैट्ट बोले जाने पर व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा कि चन्नी पार्टी की लायबिलटी (देनदार) है। उनके लालच ने पार्टी का नुक्सान किया है।
ट्वीट में जाखड़ ने एक खबर भी सांझी की है जिसमें चन्नी को कांग्रेस का एसैट्ट (संपत्ति) करार दिया गया था। जाखड़ ने एसैट्ट लिखे जाने पर कहा कि आप मजाक कर रहे हो। ईश्वर का शुक्रिया है, चन्नी को उस पंजाबी महिला (अम्बिका सोनी) ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय खजाना नहीं इकरार दे दिया, जिसने पहली बार चन्नी का नाम मुख्यमंत्री के लिए दिया था। जाखड़ ने कहा कि चन्नी अम्बिका सोनी के लिए एसैट्ट हो सकते हैं परन्तु पार्टी के लिए सिर्फ लायबिलिटी हैं। कांग्रेस हाईकमान ही नहीं बल्कि उनके लालच ने खुद चन्नी और पार्टी का नुक्सान किया है।
यह भी पढ़ेंः पंजाब में AAP की सरकार बनते ही Action में MLA, देखें तस्वीरें
यहीं बस नहीं एक इंटरव्यू में जाखड़ ने कहा कि चरणजीत चन्नी पर भ्रष्टाचार के बड़े इल्जाम हैं, ऐसे व्यक्ति को फिर प्रमोट करना पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है। जाखड़ ने कहा कि हाईकमान को गुमराह किया गया है। पार्टी को गिराने वाले को हीरो नहीं बनाया जा सकता। जाखड़ ने कहा कि हाईकमान को गलत जानकारी दी गई जिसके चलते गलत आदमी मुख्यमंत्री चुना गया। आज राहुल गांधी को पंजाब की असली सच्चाई से अवगत करवाने की जरूरत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here