सुखदेव सिंह ढींडसा पहुंचे पोलिंग बूथ, वोट डालने के अधिकार पर कही यह बात

Edited By Urmila,Updated: 20 Feb, 2022 03:38 PM

sukhdev singh dhindsa reached the polling booth said this on the right to vote

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा, उनकी धर्म पत्नी बीबी हरजीत कौर ढींडसा, यूथ अकाली दल संयुक्त के सरंक्षक परमिन्दर सिंह ढींडसा और उनकी धर्म पत्नी बीबी ...

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा, उनकी धर्म पत्नी बीबी हरजीत कौर ढींडसा, यूथ अकाली दल संयुक्त के सरंक्षक परमिन्दर सिंह ढींडसा और उनकी धर्म पत्नी बीबी गगनदीप कौर ढींडसा के अलावा बहन रमनदीप कौर बराड़ की तरफ से आज अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया गया। वोट डालने से पहले परिवार गुरुद्वारा गुरसागर मस्तूआना साहिब में नतमस्तक हुए।

यह भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव: पंजाब के इस जिले में 2 युवकों का कत्ल, पढ़ें पूरी खबर

PunjabKesari

इस उपरांत सुखदेव ढींडसा अपने जद्दी गांव उभावाल में वोट डालने के लिए पहुंचे। वोट डालने उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि वोट का अधिकार संविधान की तरफ से प्राप्त एक शक्ति है, जो हमें अपनी मनपसंद सरकार चुनने की ताकत प्रदान करती है इसलिए सबको अपने अधिकार का प्रयोग अपने सुनहरी भविष्य को ध्यान में रखते जरूर करनी चाहिए। पत्रकारों की तरफ से पूछे एक सवाल के जवाब में सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल संयुक्त बड़ी लोग लहर बन कर उभरा है। लोगों से मिल रहा प्यार और समर्थन दिखाता है कि वह बड़ी लीड के साथ जीतेंगे।

यह भी पढ़ेंः चुनाव के दौरान कांग्रेस से बागी विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों पर लगे ये आरोप, हंगामा

PunjabKesari

इस मौके परमिन्दर सिंह ढींडसा ने कहा बिना किसी डर और लालच में आए लोग हितों के लिए वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया जाए। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते उन्होंने कहा कि लहरा हलके में लोगों में पिछली बार की अपेक्षा भी अधिक जोश और उत्साह देखने को मिला है जो उनकी जीत की निशानी है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!